मुरगांव पत्तन न्यास शैक्षणिक संस्था, पत्तन कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बच्चों के लिए शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूर्व प्राथमिक/प्राथमिक, सेकंडरी तथा हायर सेकंडरी स्कूल चला रहा है। स्कूल, खेल मैदान का निर्माण/ अनुरक्षण कार्य पत्तन प्रशासन द्वारा किया जाता है। तीनों स्कूलों को बायोमेट्रिक सिस्टम तथा सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। वर्ष 2015-2016 के दौरान स्कूल की वर्गवार संख्या निम्नभांति है:-
सेक्शन | छात्रों की संख्या | |
---|---|---|
कुल | 930 | 1312 |
एमपीटी | गैर - एमपीटी | |
क) पूर्व-प्राथमिक | 56 | 139 |
ख) प्राथमिक | 224 | 376 |
ग) सेकंडरी | 509 | 456 |
घ) हायर सेकंडरी | 141 | 341 |
भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर व्यावसायिक केन्द्र :
पत्तन कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के लाभार्थ कल्याण उपायों के रुप में व्यावसायिक केन्द्र रियायती दरें प्रभारित करते हुए विभिन्न पाठ्यक्रम आयोजित करता है जिसका संक्षिप्त वर्गीकरण निम्नवत है:-
क्रम सं | विवरण |
---|---|
1 | गीत गायन, हार्मोनियम |
2 | भरतनाट्यम |
3 | पाश्चात्य संगीत |
4 | एबेकस |
5 | टंकण |
6 | आशुलिपि |
7 | प्रोफेशनल कम्प्यूटर तथा अन्य पाठ्यक्रम |
8 | अल्पकालिन पाठ्यक्रम |
पत्तन कर्मचारी उपभोक्ता सहकारी संस्था :-
हेडलैण्ड स्थित पत्तन कालोनी निवासियों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कर्मचारी उपभोक्ता सहकारी संस्था हैडलैण्ड में एक स्वयं – सेवा शॉपिंग यूनिट चलाती है । किराना सामान खरीदने के लिए सोसाइटी सदस्यों के लिए क्रेडिट सुविधा भी उपलब्ध है । अपने ग्राहकों के लाभार्थ यह संस्था आवसरिक रुप से प्रदर्शनी सह विक्री का भी आयोजन करती है, जहां पर विभिन्न माल के निर्माता/डीलर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करते हैं । सदस्य कर्मचारियों के लिए यह विकल्प भी होता है कि माल को खरीदकर वेतन कटौतियों के माध्यम से किश्त आधार पर उसकी राशि का भुगतान करें ।
पोर्ट आफिसर्स क्लब
पोर्ट आफिसर्स क्लब का संचलन पत्तन प्रबंधन द्वारा नियुक्त समिति द्वारा किया जाता है । क्लब में क्रिसमस तथा नए वर्ष के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । जिसमें अधिकारियों के परिवारजन सम्मिलित होते हैं साथ ही पत्तन कर्मचारियों के कल्याण के लिए अन्य क्रियाकलाप भी आयोजित किए जाते हैं ।
आफिसर्स क्लब में एक जुडा इंडोर हॉल है जो शादी, पार्टी आदि के लिए पत्तन कर्मचारियों को सबसीडी दर पर तथा आम जनता के लिए अन्य दरों पर किराए पर दिया जाता है । साथ ही क्लब के बाहर की जगह अन्य समारोह तथा अन्य क्रियाकलापों के लिए उपलब्ध है ।
मुरगांव पत्तन इंस्टिटयूट
सभी पत्तन कर्मचारियों के लाभार्थ वास्को में पत्तन इंस्टिटयूट कार्य कर रही है । इसके लिए कर्मचारियों के वेतन से मासिक अंशदान की कटौती की जाती है । यहां पर मुख्यतया क्रिसमस त्योहार मनाया जाता है जहांपर पत्तन कर्मचारियों के बच्चों में उपहार बांटे जाते हैं और साथ ही पत्तन कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए रोचक खेलों का आयोजन किया जाता है । पत्तन कर्मचारियों के लिए फुटबॉल, कैरम, बिलियर्डस, स्नूकर्स जैसे अनेक खेलों का आयोजन किया जाता है ।
मुरगांव पत्तन इंस्टिटयूट में एक जुडा इंडोर हॉल है जो शादी, पार्टी आदि के लिए पत्तन कर्मचारियों को सबसीडी दर पर तथा आम जनता के लिए अन्य दरों पर किराए पर दिया जाता है । साथ ही क्लब के बाहर की जगह अन्य समारोह तथा अन्य क्रियाकलापों के लिए उपलब्ध है ।
पत्तन अतिथि गृह
सरकारी तथा प्राइवेट दौरे पर जानेवाले पत्तन कर्मचारियों तथा अन्य पदाधिकारियों के लिए मुरगांव पत्तन हेडलैण्ड सडा, गोवा तथा मुंबई में अतिथि गृह है । पत्तन कर्मचारियों के लिए सबसीडी दर तथा अन्य पदाधिकारियों को अन्य दरें लागू है ।